अररिया, अप्रैल 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज सहित सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। दिल्ली के आनंद विहार से जोगबनी के बीच फर्स्ट क्लास वातानुकूलित समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 18 अप्रैल से शुरू होगा। यह ट्रेन 18 अप्रैल को आनंद विहार से सुबह 8:30 बजे खुलेगी और मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, छपरा होते हुए बरौनी के रास्ते जोगबनी पहुंचेगी। खास बात यह है कि इस रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में अब तक एसी की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं थी, लेकिन यह पहली ट्रेन है जिसमें स्लीपर के साथ थर्ड एसी, टू एसी और फर्स्ट एसी की सुविधा दी गई है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर से अलीपुरद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, पडरौना से होकर गुजरेगी ऐसे में इसे यात्रियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं माना जा रहा है। दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों क...