पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। 18 अप्रैल को पूर्णिया नगर निगम समेत जिले के 11 नगर निकायों में सशक्ति स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने चुनाव को लेकर तारीख मुकर्रर कर दी है। 18 को सुबह आठ बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। एक ही दिन में नामांकन, चुनाव और फिर इसका नतीजा भी सामने आ जायेगा। पूर्णिया नगर निगम, कसबा एवं बनमनखी नगर परिषदों के अलावा नगर पंचायत, जानकीनगर, नगर पंचायत धमदाहा, नगर पंचायत मीरगंज, नगर पंचायत बायसी, नगर पंचायत अमौर, नगर पंचायत चम्पानगर, नगर पंचायत भवानीपुर एवं नगर पंचायत रूपौली में चुनाव होगा। चुनावी तारीख के ऐलान के साथ निकायों में सियासी सुगबुगाहट तेज हो गयी है। पक्ष-विपक्ष खेमेबंदी में जुट गये हैं। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया के बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.