बोकारो, अगस्त 7 -- झारखंड तीरंदाजी संघ के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली द्वितीय एनटीपीसी नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता-2026 की मेजबानी इस बार बोकारो करेगा। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 26 अगस्त तक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया जाएगा। इसके सफल संचालन की जिम्मेदारी बोकारो जिला तीरंदाजी संघ को सौंपी गई है। संघ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पैट्रन तथा पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी दी है। सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन एवं आवासन, भोजन, वेन्यू प्रबंधन, ग्राउंड इक्विपमेंट, तकनीकी एवं स्कोरिंग, रिसेप्शन, पब्लिसिटी, डॉक्यूमेंटेशन, परिणाम, उद्घोषणा और पुरस्कार वितरण जैसी व्यवस्थाओं के लिए कई पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्लिंगशॉट चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम ओ...