नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Ashtami Vrat Shubh Muhurat Paran Time 2026 : इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी की तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों के बीच काफी कन्फ्यूजन देखा जा रहा है। कई लोग 18 अक्टूबर को अष्टमी का व्रत रख रहे हैं तो वहीं कई लोग कन्या पूजन के साथ-साथ व्रत के पारण के समय को लेकर कन्फ्यूजन में हैं। इस बार अष्टमी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर की सुबह से है और इसका समापन अगले दिन 19 अक्टूबर को होना है। ऐसे में अष्टमी का व्रत कब रखा जाए और कन्या पूजन किस दिन किया जाए और पारण के लिए किस दिन को चुनें और इसके लिए सही समय क्या है ये जानना जरूरी है ताकि कन्फ्यूजन दूर हो। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार जानें अष्टमी की पूजा की सटीक तारीख और कन्या पूजन का शुभ समय क्या है? अष्टमी तिथि की शुरुआत और समापन समय पंचांग के हिसाब से दुर्गा अ...