लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स अकादमिक फोरम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी से मुलाकात की। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और अकादमिक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। भारत की वर्ष 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित होने वाला यह महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच विदेश मंत्रालय, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन और लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। फोरम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

फोरम की मुख्य विषय-वस्तु इस बार फोरम की मुख्य विषय-...