18वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 28 अगस्त से
रामगढ़, अगस्त 27 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। झारखंड की राजधानी रांची में 28 से 30 अगस्त तक 18वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी तीन दिवसीय इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और तलवारबाजी के कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन दल्लादल्ली स्थित आइडियल एकेडमी ऑफ नर्सिंग एजुकेशन में किया जाएगा। रांची जिला फेंसिंग संघ के तत्वावधान एवं झारखंड फेंसिंग संघ के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
आयोजन की तैयारियाँ आयोजन की बेहतर व्यवस्था के लिए झारखंड फेंसिंग संघ के कोषाध्यक्ष करमबीर उरांव, सह सचिव रामाशीष सिंह सहित तकनीकी विशेषज्ञों की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.