बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। गर्भवती/धात्री महिलाएं एवं शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों को सरकार पोषाहार दे रही है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री डिजिटल तरीके से वितरण करने में फेल हो गई हैं। सरकार ने वितरण के लिए पोषण ट्रैकर एप बना दिया है, जिसमें चेहरा प्रमाणीकरण कर वितरण किया जा रहा है। सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए लागू की जिससे भ्रष्टाचार समाप्त हो जाये। मगर इसमें आंगनबाड़ी लापरवाही दिखा रही हैं। लापरवाहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा समाप्ति का चेतावनी नोटिस दिया है वहीं बड़ी संख्या में कार्यकत्रियों का वेतन भी रोका है। गुरुवार को बाल विकास विभाग में पोषण ट्रैकर योजना के तहत चेहरा प्रमाणीकरण से पोषाहार वितरण की समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। जिसमें पता चला कि जनपद के सभी परियोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.