किशनगंज, जुलाई 16 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाठामारी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अमलझाड़ी पेट्रोल पंप के समीप एक कार से 177.90 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो अंतरजिला शराब तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन भी जप्त कर लिया। यह भी पढ़ें- अमलझाड़ी के पास डस्टर से लगभग 178 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अंतरजिला तस्कर गिरफ्तारशराब के साथ गिरफ्तारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप सीमावर्ती इलाके से होकर गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर अमलझाड़ी पेट्रोल पंप के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 177.90 लीटर विदेशी शराब बरामद होने पर दोनों सवारों को तत्काल गिरफ्तार...