शामली, मार्च 30 -- नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना भवन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को 178 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामद चरस की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। थाना भवन पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग अभियान पर थी।उपनिरीक्षक रणपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जरार अहमद तथा कांस्टेबल अनिल कुमार जलालाबाद स्टेशन थाना भवन रोड स्थित कालू के बाग के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबराया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।युवक ने अपना नाम राजा पुत्र शब्बीरा निवासी मोहल्ला गंगा ...