178 केस वाले साइबर ठग की जमानत अर्जी खारिज
कानपुर, अगस्त 28 -- कानपुर। करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के आरोपी फतेहपुर के ललौली निवासी सूरज निषाद की जमानत अर्जी अपर जिला जज 15 मुकेश कुमार सिंह ने खारिज कर दी। एडीजीसी संजय कुमार झा ने बताया कि सूरज गौमाता रक्षा सेवा मंच ग्रांटर नाम की संस्था चलाता है और इसके बैंक खाते में लगभग दो साल में 18 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। सूरज ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी करके लोगों के खाते से रुपये निकालता था। सूरज के खिलाफ कई प्रदेशों में 178 मुकदमे दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश में भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। सूरज ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने गंभीर अपराध मानकर अर्जी खारिज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.