भागलपुर, अप्रैल 4 -- नवगछिया l मद्यनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया नगर थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित ज्योति पेट्रोल पम्प के समीप एक संदिग्ध ट्रक की जांच की गई। जांच के क्रम में ट्रक के डाला में छिपाकर रखे गए कुल 198 कार्टून में बंद 1779 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस शराब बरामदगी को लेकर के नवगछिया एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि उक्त ट्रक को विधि अनुसार जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में नवगछिया नगर थाना में कांड बिहार शराब अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.