देहरादून, मई 26 -- विकासनगर। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जीवनगढ़ की कालोनियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। 177.40 लाख की लागत बनने वाली इन सड़कों से ग्रामीणो को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। जीवनगढ़ पंचायत के लाइन जीवनगढ़, सेपियंस स्कूल, साइंपुरी कॉलोनी, शक्ति विहार, डॉक्टरगंज, गणेश मंदिर (डाकपत्थर रोड) क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही क्षेत्र की आधारभूत संरचना को भी मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क और आवागमन की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि शिवपुरी ...