बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया,हमारे संवाददाता। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना अपने निर्धारित लक्ष्य से जिले में काफी पीछे है। सरकार के द्वारा इस योजना के लिए निर्धारित लक्ष्य 285 है लेकिन अभी तक जिले के अलग-अलग प्रखंडों के सिर्फ 177 लाभुकों इस योजना के तहत ऋण देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से सिर्फ 108 ऐसे लाभुक हैं जिनको अलग-अलग बैंकों के द्वारा अपना यूनिट संचालित करने के लिए लोन की राशि उपलब्ध करा दी गई है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, जिले में 69 लाभुक अभी भी ऐसे हैं जिनके लिए ऋण स्वीकृत किया जा चुका है लेकिन उन्हें अभी तक निर्धारित किए गए बैंकों के द्वारा लोन की राशि प्रदान नहीं की गई है। इससे लाभुकों को काफी परेशानी हो रही है। यहां बता दे की जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के द्वारा इस योजना की समीक्षा 10 फरवरी को की जाएगी। इसके पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.