अररिया, मार्च 2 -- फारबिसगंज डीएसपी ने तस्कर से की पूछताछ नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज पुलिस ने शनिवार की दोपहर थाना के सामने फोरलेन हाईवे पर गुप्त सूचना पर एक उजले रंग की मिनी ट्रक पर आसाम से मुजफ्फरपुर जा रही मिनी ट्रक जिस पर सब्जी लोड था। उसी ट्रक पर 1764 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने दोनों तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी खुश मोहम्मद पिता सजीउद्दीन मंडल, इस्तर अली पिता सुरुष अली थाना वाशुगन जिला चिरांग आसाम का निवासी बताया जाता है। मामले को लेकर फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा रविवार को नरपतगंज थाना पहुंचकर गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इस संदर्भ में डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मिनी ट्रक पर सब्जी की आड़ में तस्करी का शराब असम से मुजफ्फरपुर जा रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.