176.660 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विभिन्न स्थानों पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने छानेमारी कर 176.660 लीटर शराब बरामद किया है। मामले में कुल चार लेागों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब में 171.110 विदेशी एवं 05.500 देसी चुलाई शामिल है। इस दौरान एक कमरा को सीलबंद किया गया। टीम ने डगरूआ में छापेमारी कर 1.500 लीटर देसी चुलाई शराब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसी तरह सदर थाना के हनुमान बाग में छापेमारी में 59.250 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मामले में प्रयोग किए जा रहे कमरे की सीलबंद की प्रक्रिया जारी थी। यह भी पढ़ें- 32.5 लीटर शराब और बाइक जब्त, 4 गिरफ्तार सदर थाना के ही गुदरी टोले से टीम ने 51.860 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद किया। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ कांड दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.