बक्सर, मार्च 26 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरियां बांध से पुलिस ने 176 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इसके साथ दो बाइक को जब्त करने में सफलता प्राप्त की। हालांकि दो धंधेबाज भागने में सफल रहे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बुधवार की देर रात धंधेबाज शराब की खेप लेकर आ रहे है। पुलिस ने तत्काल सघन अभियान मझरियां बांध पर चलाया। इसी बीच पुलिस ने दो बाइक आ रही है। दोनों बाइक को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख तस्कर बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने 176 लीटर शराब बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक के आधार पर दोनों धंधेबाजों की धर-पकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...