175 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 13 लोग गिरफ्तार
किशनगंज, जुलाई 17 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक थाना क्षेत्र के मोहामारी पंचायत स्थित खरवाल टोली गांव में गुरुवार शाम एसएसबी, दिघलबैंक पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में 175 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में मुख्य तस्करी के आरोपी दंपती के अलावा नौ नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। संयुक्त टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में भारतीय व नेपाली मुद्रा,सहित एक सौ रूपये का एक पाकिस्तानी नोट, मोबाइल फोन, नशीली गोलियां और दो बाइक भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि खरवाल टोली स्थित एक घर से चोरी-छिपे ब्राउन शुगर का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद सहायक कमांडेंट शिव राम कृष्णन एवं दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.