नई दिल्ली, जून 19 -- अप्रिलिया इंडिया (Aprilia India) ने भारत में अपने पॉप्युलर स्पोर्टी स्कूटर्स SR 125 और SR 175 के नए Tribute Editions को लॉन्च किया है। कंपनी ने इन स्पेशल एडिशन्स की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) मुंबई में क्रमशः 1.17 लाख रुपये और 1.24 लाख रुपये रखी है। नए ट्रिब्यूट एडिशन्स में एक खास मिलिट्री-थीम बेस्ड डिजाइन पैकेज दिया गया है। इनके इंजन, ट्रांसमिशन, चेसिस और बाकी मैकेनिकल फीचर्स को स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही रखा गया है।स्टैंडर्ड मॉडल से कितनी ज्यादा है कीमत? नई Tribute Edition रेंज की कीमतें स्टैंडर्ड मॉडल्स की तुलना में थोड़ी अधिक रखी गई हैं। Aprilia SR 125 Tribute Edition की कीमत इसके रेगुलर मॉडल से लगभग 3,000 रुपये ज्यादा है। वहीं, SR 175 Tribute Edition के लिए ग्राहकों को स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में करीब 2,000 रुपये अ...