174 स्वयं सहायता समूह की 734 महिलाएं बना रहीं तिरंगा
कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में बड़े स्तर पर महिलाओं को तिरंगा निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्य के लिए 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाओं को जोड़ा गया है। अब तक जिले में 1.5 लाख से अधिक तिरंगे बनकर तैयार हो चुके हैं।परियोजना निदेशक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को राष्ट्रीय ध्वज के तय आकार और मानकों के अनुसार तिरंगा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही, उन्हें जरूरी कच्चा माल भी उपलब्ध कराया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का बेहतरीन उदाहरण है। यह भी पढ़ें- घर-घर फहरेगा तिरंगा, तीन चरणों में होगा अभियान का संचालन इससे महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और उनकी आमदनी भी बढ़ रही है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.