गया, अप्रैल 14 -- शेरघाटी के एसएमएसजी कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान मगध विश्वविद्यालय ने 174 परीक्षाओं का सफल आयोजन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि अब विश्वविद्यालय का कोई भी शैक्षणिक सत्र लेट नहीं है। इसके साथ ही 400 से अधिक सेमिनार तथा दीक्षांत समारोह आयोजित कर अकादमिक गतिविधियों में भी रिकॉर्ड बनाया गया है। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर किया गया। इस मौके पर कुलपति ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास सराहनीय है और उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा।क्यों अटका है पीजी की पढ़ाई में रोड़ाकॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के सवाल पर कुलपति ने कहा कि विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.