174 घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर
रुडकी, जून 9 -- रुड़की। ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान को तेज करते हुए रामनगर, रामपुर, औद्योगिक क्षेत्र और आवास विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में 174 घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक बिजली उपयोग पर नियंत्रण संभव होगा। इसके अलावा बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही कई तकनीकी सुविधाओं का लाभ भी उपभोक्ताओं को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.