चंदौली, मार्च 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में मंगलवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें पीडीडीयू, गया, डेहरी आनसोन, सासाराम आदि स्टेशन शामिल रहा।सीनियर डीसीएम राजीव रंजन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश/निकास द्वारों पर टिकट जांच की। साथ ही गुजरने वाली ट्रेनों में भी सघन जांच की गई। चेकिंग अभियान में 1737 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। इनसे दस लाख 45 हजार जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.