1731 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.07 करोड़ की छात्रवृत्ति
शामली, अक्टूबर 3 -- शामली। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले के 1731 छात्र-छात्राओं के खातों में 1.07 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। शनिवार को श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र विद्यार्थियों तक छात्रवृत्ति का लाभ पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग देना है। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाणपत्र पाकर खिले विद्यार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.