1730 मेगावाट की 04 इकाइयां हुई बंद,बढ़ी मुश्किलें
सोनभद्र, मई 28 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी से बुधवार को 659 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली खपत पूरा करने में सिस्टम कंट्रोल के पसीने छूट गये। 1730 मेगावाट क्षमता की ओबरा-अनपरा और मेजा बिजलीघर की 04 इकाइयों का तकनीकी खराबी से बंद हो जाना इसकी वजह बना। हालात सम्भालने के लिए जहां अघोषित रोस्टरिंग करनी पड़ी वहीं जलविद्युतगृहों और एनर्जी एक्सचेंज से अधिक बिजली लेकर मांग पूरी की गयी। राहत यह रही कि 26 मई को बंद हुई जवाहरपुर की 660 मेगावाट की पहली इकाई को इससे पूर्व सिंक्रोनाइज कर लिया गया तथा ओबरा सी की भी 27 मई की रात्रि में बंद हुई660 मेगावाट की दूसरी इकाई को गुरुवार 28 मई की सुबह 7:57 पर चालू कर लिया गया। यह भी पढ़ें- बेतहाशा गर्मी में ठप हो जा रहे पावर प्लांट, बिना बिजली रहने को मजबूर जनता सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक गुरुवार 28 मई को सुबह 10:2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.