गाजीपुर, अप्रैल 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को अरोग्य मेला लगा। इसमें 1726 मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार सिंह ने केंद्रों का निरीक्षण करते हुए मरीज सहित तीमारदारों से भी बातचीत की। आरोग्य मेले में 35 चिकित्सकों एवं 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इनमें 598 पुरुष, 552 महिलाएं और 492 बच्चे शामिल रहे। मेले के दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 63 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।मेले में बुखार के 206, चर्म रोग के 304, दमा के 245, मधुमेह के 104, नेत्र रोग के 18 तथा उच्च रक्तचाप के 99 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा अन्य विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को भी परामर्श और दवाइयां दी गईं।ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.