इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए वृहद रोजगार मेला नुमाइश पंडाल में बुधवार को आयोजित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए, जिन्होंने पूरे मनोयोग से मेले में शामिल कम्पनी प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब दिये। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक सरिता भदौरिया, डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, सीडीओ अजय कुमार गौतम व जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने दीप जलाकर किया। मेले में कुल 49 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया जबकि 6488 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए। शाम तक चलें मेले में 1722 अभ्यर्थी प्राथमिक चयन प्राप्त करने में सफल रहे। सभी को मुख्य अतिथि ने चयन प्रमाण पत्र देकर शुभकामनायें दी। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.