पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। बालाजी प्राइवेट आईटीआई में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों ने प्रशिक्षार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड टेस्ट किया। शिविर में जिला अस्पताल से पधारे विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ अनिल कुमार, डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. अनुरिता सक्सेना, डॉ. अमित आनंद ने लगभग 172 प्रशिक्षार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के दौरान प्रशिक्षार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ब्लड टेस्ट भी किए गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने परामर्श दिया। प्रशिक्षार्थियों को निःशुल्क दवाई वितरित की गई। यह भी पढ़ें- सखी सहायता डेस्क के तहत नि:शुल्क एनीमिया जांच शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.