मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदेशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित होने वाला 172वां दो दिवसीय सती महोत्सव सह वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में सभा के अंकेक्षक सह मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता कुमार आदर्श और कार्यकारिणी सदस्य मुरारी साह ने रविवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी को आमंत्रण-पत्र सौंपकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया। विदित हो कि, यह भव्य आयोजन आगामी 14 एवं 15 मार्च को गालिमपुर स्थित सती स्थान में संपन्न होगा। इसे लेकर महासभा के पदाधिकारी, स्थानीय विधायक, मंत्री एवं समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के लोगों को आमंत्रित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.