मैनपुरी, मई 9 -- दीवानी परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर किया। लोक अदालत में सूचीबद्ध किए गए 17128 मुकदमों का निस्तारण किया गया और 15798088 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों का निस्तारण करवाने पहुंचे। बैंक, बीएसएनएल, राजस्व, बिजली के छह हजार से अधिक दावों का निस्तारण भी करवाया गया। जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन ने एक वाद निस्तारित किया और 500 रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायाधीश फैमिली कोर्ट देवराज प्रसाद सिंह ने 40 वादों, न्यायाधीश इंतेख्वाव आलम ने 122 वादों का निस्तारण किया और 12915000 रुपये का जुर्माना लगाया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 10981 मामले का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.