1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन।
हाथरस, सितम्बर 26 -- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में संचालित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत शनिवार को जनपद के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पोषाहार सामग्री से विभिन्न प्रकार की पौष्टिक एवं स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर उनका प्रदर्शन किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि रेसिपी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों, विशेष रूप से कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषाहार सामग्री के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करना है। पोषाहार से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर बच्चों को स्वाद में विविधता प्रदान की जा सकती है, जिससे वे एक ही प्रकार के भोजन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.