171 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में किया प्रतिभाग
मुरादाबाद, अगस्त 21 -- मुरादाबाद। एआई प्रज्ञा के अंतर्गत राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुरादाबाद में एक दिवसीय निशुल्क एवं व्यावहारिक एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में 171 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, उद्योगों में इसके उपयोग, भविष्य के रोजगार अवसरों तथा आवश्यक डिजिटल कौशलों की जानकारी दी गई। हैंड्स-ऑन गतिविधियों और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने एआई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। संस्थान के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह यादव, विभागाध्यक्ष आशीष मोहन सक्सेना, विपुल सूर्यवंशी, राजीव कुमार, मेनका सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.