171 सड़कों का पांच-पांच करोड़ से कराएंगे निर्माण
प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। संगमनगरी की सड़कों का अब कायाकल्प होगा। इसके लिए विधायकों को अफसरों को अपने-अपने प्रस्ताव सौंप दिए हैं। विधायकों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के बाद अब इसे शासन को भेजा गया है। अगर सबकुछ सही रहा तो अगले महीने टेंडर करके काम शुरू करा दिया जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित विकास करने के लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे थे। प्रत्येक विधायक और सांसद को पांच-पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव देने थे। इसमें उन कार्यों को शामिल करना था, जो लंबे समय से पूरे नहीं हो रहे हैं और त्वरित विकास के लिए यह बेहद जरूरी है। सीएम के निर्देश मिलने के बाद प्रयागराज के 12 विधायकों और सभी सांसदों ने कुल 171 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को भेजा है। एक्सईएन आरईडी एसपी मिश्र ने बताया कि जनप्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.