चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर। संवाददाता एपी आदित्य लाग्हें के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को मुगलसराय पुलिस की ओर से मालखाने में जमा भारी मात्रा में अवैध शराब को विनष्ट किया गया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2024 एवं 2025 से संबंधित आबकारी अधिनियम के 43 मुकदमों में जब्त कुल 1709 लीटर शराब को पूरी पारदर्शिता के साथ जेसीबी से नष्ट कराया गया। इसमें 1192 लीटर अंग्रेजी,* 275 लीटर कच्ची शराब, 186 लीटर बीयर, 106 लीटर देशी शराब नष्ट किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की देखरेख एवं प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। विनष्टीकरण की प्रक्रिया न्यायालय की ओर से गठित टीम की उपस्थिति में की गई। इसमें सहाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.