औरैया, मार्च 1 -- औरैया, संवाददाता।जनपद में होली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। प्रशासनिक तैयारियों के बीच इस वर्ष जिले भर में कुल 1701 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सोमवार को होलिका दहन होगा, जबकि बुधवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा। मंगलवार को चंद्र ग्रहण के कारण रंग नहीं खेला जाएगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में रौनक बढ़ गई है और खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला मुख्यालय औरैया, अजीतमल, बिधूना, दिबियापुर, फफूंद, अछल्दा, सहार, बेला समेत सभी कस्बों और गांवों में होलिका दहन स्थलों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। बाजारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.