देवरिया, जून 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को अब जीवन रक्षक दवाएं मुफ्त में होम डिलेवरी की जाएगी। यह व्यवस्था ईसीएचएस पाली क्लीनिक की तरफ से शुरू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत अब पूर्व सैनिकों को आवश्यक दवाओं के लिए बार-बार केंद्र तक नहीं आना होगा, बल्कि उनकी दवाएं उनके घर तक पहुंच जाएंगी। जिले में लगभग 7 हजार पूर्व सैनिक हैं, इसमें से 1700 के करीब पूर्व सैनिक 70 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं। 70 की आयु पार कर चुके पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस (एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पाली क्लीनिक व सैनिक कल्याण परिषद के संयुक्त प्रयास से एक नई सुविधा शुरू की जा रही है। इसके तहत इन पूर्व सैनिकों को जीवन रक्षक दवाओं को मुफ्त में उनके घर तक डिलेवरी करने की सुविधा शुरू की गई...