1700 किलोमीटर दूर 6 लोगों की 'अकाल मौत', इंदौर अग्निकांड में बिखरा किशनगंज का परिवार
हिन्दुस्तान टीम, मार्च 18 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में ईवी कार में आग और गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुए भीषण अग्निकांड में बिहार के किशनगंज निवासी व्यापारी विजय सेठिया का परिवार पूरी तरह बिखर गया। विजय, उनकी पत्नी, बेटी समेत परिवार के 6 लोगों की इस घटना में मौत हो गई। इंदौर से लगभग 1700 किलोमीटर दूर किशनगंज में इस घटना से मातम छाया हुआ है। सेठिया का परिवार इंदौर में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। बुधवार अहले सुबह घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक (ईवी) कार की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। पहले कार में आग लगी, फिर वहां रखे 15 गैस सिलेंडर फटने लगे। घर के अंदर सो रहे लोग दरवाजे पर लगा डिजिटल लॉक ना खुलने से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई। इंदौर में बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में स्थित तीन मंजिला मकान में आग लगने से कुल 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.