1700 किमी दूर भागकर भी नहीं बच सके चोर, 12 करोड़ के सोना-चांदी के साथ दबोचे गए पति-पत्नी और साली
संवाददाता, जून 9 -- UP News: तेलंगाना में करोड़ों रुपये के सोने-चांदी की सनसनीखेज चोरी को अंजाम देकर नेपाल भागने की फिराक में लगे एक शातिर गिरोह को रामपुर की पुलिस के चंगुल में फंस गए। पुलिस ने मंगलवार को उत्तराखंड बार्डर से नेपाली पति-पत्नी और उसकी साली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया सात किलोग्राम सोना और एक किलो पचास ग्राम चांदी बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सोने की कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार, रामपुर की बिलासपुर थाना पुलिस को तेलंगाना पुलिस से सूचना मिली थी कि तेलंगाना से भारी मात्रा में सोना चुराकर कुछ अंतरराष्ट्रीय तस्कर या चोर उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे हैं। वह सभी रोडवेज बस में सवार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिलासपुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.