170.497 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क छह माह में हुई जर्जर
मधुबनी, जून 18 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय भारतीय जनता युवा मोर्चा खजौली पश्चिम मंडल के अध्यक्ष राणा नितिन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को तारापट्टी स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में युवा मोर्चा एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित सड़क की जर्जर स्थिति तथा मरम्मत मद की राशि में कथित अनियमितता को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य विषय बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष राणा नितिन सिंह ने कहा कि लगभग तीन वर्ष पूर्व तारापट्टी मुख्य सड़क से पाली मोहन मुख्य सड़क तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 170.497 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में सड़क के नीचे दी जाने वाली आवश्यक तीनों परतें नहीं दी गईं, जिसके कारण सड़क छह माह के भीतर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.