170 मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाडियों को किया गया सम्मानित
बिजनौर, जून 15 -- चांदपुर के नूरपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित जाट जागरण समिति चांदपुर द्वारा एकलव्य पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 170 मेधावी छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया। यह आयोजन समाज के हर वर्ग के लिए था इसमें बच्चों के साथ साथ चांदपुर क्षेत्र के स्कूल संस्थापकों प्रबंधकों को व मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भगवंत स्कूल के चेयरमैन अनिल सिंह ,आधारशिला स्कूल के संस्थापक विवेक कर्णवाल, जेपी पब्लिक स्कूल से विकास गुप्ता राकी, किसान इंटर कालेज केलनपुर से डा. खूब सिंह, लोकप्रिय इंटर कालेज से हरवीर सिंह ,हिमालयन एकेडमी से तपेंद्र चौधरी ,अतर सिंह कालेज से अरुण तोमर आदि को समिति ने पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.