आजमगढ़, अगस्त 25 -- मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल अमिलो में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर लगाया गया। इसमें सठियांव, अजमतगढ़, पल्हनी, जहानागंज, मेंहनगर, पल्हना और तरवां क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 170 दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया गया। 28 अक्तूबर को नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों का परीक्षण किया। यूडीआईडी कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर बच्चों का सत्यापन कर उनका चिह्नाकन किया गया। विशेषज्ञों ने बच्चों की लंबाई और वजन की माप की। सभी विवरण आनलाइन दर्ज किए गए। जिससे बच्चों की जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग तैयार किए जा सके। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा...