170 छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साईकिल वितरण
साहिबगंज, जुलाई 24 -- उधवा।झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजना उन्नति पहिया के तहत शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्राणपुर के 170 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण हुआ।जिसमें 97 छात्र और 73 छात्राओं को साइकिल मिला।इस दौरान छात्र-छात्राएं साइकिल पाकर बहुत खुश दिखाई दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो आताउर रहमान ने सभी बच्चों को अब साइकिल लेकर प्रतिदिन स्कूल आने को कहा।इधर सभी बच्चों ने भी झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर सहायक शिक्षक मोकाउर अली, अब्दुस शहीद,आईसीटी शिक्षक अजीद शेख,सरफराज अहमद आदि थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: मवि चुंगलखार में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण यह भी पढ़ें- Chatra News: 303 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.