वाराणसी, जुलाई 28 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। साइबर क्राइम सेल और शिवपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बैंक खाते खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले एक गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बनारस के ही हैं। इनके बैंक खातों पर महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में 24 साइबर ठगी शिकायतें दर्ज हैं। सबसे ज्यादा फ्रॉड महाराष्ट्र में 5.48 करोड़ और 2.13 करोड़ के दो मामलों में हुआ है। उत्तर प्रदेश में भी 3 करोड़ से अधिक की ठगी की शिकातय दर्ज हुई है। गिरोह ने 17 करोड़ 98 लाख और 98 हजार रुपये का साइबर ठगी की है.

गिरफ्तार ठगों की जानकारी गिरफ्तार ठगों में कादीपुर, शिवपुर के युवराज श्रीवास्तव, तरना के मयंक केशरी तथा औसानगंज के हर्ष जायसवाल ने लोगों को डिजिटल अ...