17.85 लाख रुपये के 105 मोबाइल बरामद, सुपुर्द
भदोही, मई 22 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस ने खोए और गिरे हुए मोबाइल बरामद कर गुरुवार को पुलिस लाइन में 105 मोबाइल संबंधित लोगों को सुपुर्द किए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 17 लाख 85 हजार रुपये बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी थानों पर लोगों ने मोबाइल खोने, गिरने और गायब होने की सूचना दर्ज कराई थी। इसके बाद थानों में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइलों की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद किया। मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर की मदद से इनकी पहचान की गई।पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर संबंधित मोबाइल स्वामियों को गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन बुलाया गया और मोबाइल सुपुर्द किए गए। यह भी पढ़ें- खोए मोबाइल बरामद करने में पुलिस प्रदेश में दूसरे स्थान पर बरामद मोबाइल में ज्ञानपुर कोतवाली के 21,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.