भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता शराब तस्करी के विरुद्ध जांच और छापेमारी अभियान के दौरान भागलपुर सदर की मद्य निषेध की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शराब के साथ दिल्ली के रहने वाले तस्कर प्रवीण कुमार को गिरफ्तार भी किया है। सहायक आयुक्त के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की जिसमें सदर थाना के थानेदार मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और जवान शामिल थे। शराब से लदी पिकअप को जब्त किया गया है। जांच के दौरान वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो सोयाबीन की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी शराब जब्त की गई। पिकअप से कुल 170 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई जिसकी कुल मात्रा 1,468.80 लीटर है। बताया गया कि शराब की बाजार में कीमत 17.62 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी प्रवीण दिल्ली के विकास नगर स्थित रनौला थाना क्षेत्र का रहने व...