पिथौरागढ़, अगस्त 11 -- संतोष,पिथौरागढ़। नगर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ पकड़ा। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने बीते रोज ऐंचोली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर एक व्यक्ति की जांच की तो 17.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में 42 वर्षीय चतुर सिंह निवासी ढकाली, दुर्लेख ने बताया कि स्मैक की छोटी-छोटी बिट बनाकर युवाओं को बेचता है। संबंधित के खिलाफ पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...