सीवान, मार्च 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से लिए गए ऋण की राशि जमा नहीं करने पर पुलिस ने नौतन प्रखंड के सेमरिया पैक्स के पूर्व अध्यक्ष को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर लगभग 17 लाख 23 हजार रुपये का ऋण बकाया रहने पर उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया गया था। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा कि नौतन थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अच्छे लाल ने सीवान सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक से ऋण लिया था। लंबे समय बाद भी उन्होंने ऋण की राशि जमा नहीं की। इस संदर्भ में बैंक द्वारा बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर सर्टिफिकेट केस के तहत जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी के यहां भेजा गया। मामले की सुनवाई के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.