महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए शासन ने 20 मार्गों के नवनिर्माण के लिए कुल 17.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्य सड़क निधि व क्षेत्रीय विकास पूर्वांचल निधि योजना से 4.38 रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इन सड़कों के बन जाने से लोगों का आवागमन बेहतर होगा। विकास की रफ्तार भी क्षेत्र में तेज होगी। संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत आठ सड़कों के निर्माण के लिए 8 करोड़ 93 लाख 81 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इन स्वीकृत परियोजनाओं में फुलवरिया से इमीलिया मार्ग, अगया रेगुलेटर से लक्ष्मीपुर शिवाला मार्ग, सेमरा राजा मिटौली नहर पुल से हैदरगंज मार्ग, नन्दना के टोला कंचनपुर से रामपुर महुअय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.