देवरिया, मार्च 15 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर-नोनापार मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया गया। 7.77 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 17 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। यह मार्ग सलेमपुर और रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थीं। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से आसपास के गांवों और बाजारों को सीधा लाभ मिलेगा। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा होती हैं। सड़क निर्माण से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.