मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 17 और 18 मार्च को इंटर कॉलेज खो-खो (पुरुष) टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन आरडी कॉलेज शेखपुरा में किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक कॉलेजों को 15 मार्च को अपराह्न 4 बजे तक अपनी इंट्री भेजनी होगी। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी कॉलेज की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय के इस खेल आयोजन में विभिन्न कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों से समय पर टीम की प्रविष्टि भेजने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.