लखीसराय, जून 13 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 17 एवं 18 जून 2026 को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- 17-18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा जन कल्याण शिविर, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कीशिविर का उद्देश्य बैठक में डीएम ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर...